Site icon khabar jharkhand

8 डिग्री तक गिरेगा तापमान, अपने चरम पर होगा ठंड, बुजुर्ग और बच्चे सावधान रहें

Temperature will fall by 8 degrees, it will be cold at its peak, elderly and children be careful

Temperature will fall by 8 degrees, it will be cold at its peak, elderly and children be careful

रांची :

झारखंड में फिलहाल ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा और सरायकेला-खरसांवा जिले में न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेसि के बीच रह सकता है। शेष जिलों में न्यूनतम तापमान नौ से 10 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

राजधानी राँची का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को भी 9.5 डिग्री सेसि रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि 20 और 21 दिसंबर को राजधानी राँची का न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री सेसि के बीच हो सकता है। राज्य में करीब-करीब सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि से नीचे हो गया है।

यह सामान्य से 2 से लेकर 4 डिग्री सेसि नीचे है। ऐसा पहाड़ी इलाकों से आनेवाली बर्फीली हवाओं के कारण हो रहा है। पहाड़ों से चलनेवाली सर्द हवाओं का असर मैदानी इलाकों में ज्यादा पड़ रहा है। राज्य में आकाश साफ होने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है।

सर्द हवाओं को लेकर चिकित्सकों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खास कर सुबह में बुजुर्गों और बच्चों को बाहर निकलने से परहेज करने को कहा है।

पिछले आठ दिनों से 10 डिग्री सेसि से नीचे है कांके का तापमान

कांके का न्यूनतम तापमान पिछले आठ दिनों से 10 डिग्री सेसि से नीचे है। गुरुवार को कांके का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेसि था। वहीं शुक्रवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेसि रिकाॅर्ड किया गया। 10 दिसंबर को बीएयू स्थित तापमापी केंद्र ने 8.5 डिग्री सेसि न्यूनतम तापमान रिकाॅर्ड किया था। इसके बाद से एक दिन भी तापमान 10 डिग्री सेसि से ऊपर नहीं चढ़ा है।

आठ दिनों का कांके का न्यूनतम तापमान (कांके का तापमान बीएयू के मौसम तापमापी से)

तिथि डिग्री सेसि

न्यूनतम तापमान 17 दिसंबर का

जिला डिग्री सेसि

Exit mobile version