Site icon khabar jharkhand

शिक्षिका बनी निर्दयी, इटखोरी में स्कूली टीचर होमवर्क न करने पर बच्चे को बेरहमी से पीटा

चतरा के इटखोरी में एक बच्चे के अच्छी हैंड राइटिंग न करने पर ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर ने उसकी छड़ी से बेरहमी से पिटाई कर दी. टीचर की पिटाई से बच्चे के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म हो गए. बच्चे के परिजनों ने उसे तत्काल इटखोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर बच्चे का इलाज कराया. टीचर की पिटाई से बच्चा बुरी तरह सहम गया है. बच्चे के परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है. पुलिस आरोपी टीचर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच में जुट गई है. पूरा मामला इटखोरी के स्थित द विजन पब्लिक स्कूल से जुड़ा है। पीड़ित बच्चा व पिता विजय सोनी ने बताया कि कल अनुराधा मैडम जब स्कूल पढ़ाने आई तो अक्षय कुमार सोनी अपने होमवर्क में अच्छी हैंड राइटिंग नहीं किया था. जिसके बाद आक्रोशित होकर शिक्षिका अनुराधा ने एक छड़ी से अक्षय की बेरहमी से पिटाई कर दी.

टीचर बच्चे को मारते-मारते तोड़ी छड़ी
वहीं बच्चे का पिता ने विजय सोनी ने बताया कि टीचर ने इतनी बेरहमी से पिटाई की थी कि मारते -मारते छड़ी भी टूट गई थी, उसके शरीर पर कई जगह गहरे लाल लाल जख्म हो गए थे. स्कूल से जब बच्चा घर आया तो उसकी मां ने जब बच्चे के शरीर पर घाव देखे तो आनन फानन में इटखोरी अस्पताल लेकर पहुंची और उसका उपचार कराया. मासूम बच्चे की इतनी बेरहमी से पिटाई के बाद अक्षय के परिजनों ने शहर के इटखोरी में आरोपी टीचर अनुराधा के विरुद्ध लिखित तहरीर दी है. पुलिस आरोपी टीचर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

टीचर द्वारा होमवर्क न करने पर बच्चे की बच्चे की बेरहमी से पिटाई किए जाने के मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. इसकी विवेचना की जा रही है. विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Exit mobile version