Site icon khabar jharkhand

आपसी विवाद में मारी गोली, हथियार समेत 4 आरोपी गिरफ़्तार

जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत राम नगर में पड़ोसियों के आपसी विवाद में मनीष यादव नामक युवक को गोली मार दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मनीष को तत्काल जख्मी हालत में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए टीएमएच भेजने की तैयारी की जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मनीष, शंकोसाई, रोड नंबर 5 का रहने वाला है। घटना पड़ोसियों के आपसी झगड़े के दौरान हुई। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मामले की छानबीन को लेकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। उलीडीह थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिली है। गोली मनीष यादव को लगी है।

हथियार समेत 4 आरोपी गिरफ़्तार: 

पुलिस ने बताया की यह घटना कोई आपराधिक मामला नहीं है। घटना में शामिल 4 अभियुक्तों को पकड़ लिया गया है साथ ही घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि इस संबंध में अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Exit mobile version