Site icon khabar jharkhand

शर्मनाक: ममेरे भाई पर नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या का आरोप

राजधानी रांची के लापुंग में एक नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है । हालाँकि मामले की जाँच अभी जारी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता नाबालिग आठवीं कक्षा की छात्रा थी। पीड़िता की मां ने लापुंग थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करवायी थी। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपी रिश्ते में उसका ममेरा भाई है । वहीं पीड़िता खूंटी की रहनेवाली थी। पीड़िता का ममेरा भाई रांची के लापुंग का रहनेवाला है। मामले की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने संदेही गुनहगार को अपनी कस्टडी में ले लिया है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पीड़िता की मां ने बताया कि बीते 5 सितंबर को उसके भाई का बेटा उसके घर खूँटी आया था । वहां से हमारी बेटी जो रिश्ते में उसकी बहन लगती है, को जबरन अपने घर मेहमानी के लिए रांची के लापुंग स्थित अपने घर ले गया था । इसके बाद भांजा जख्मी हालत में वापस गांव पहुंचा। वहाँ परिजनों के द्वारा पूछे जाने पर उसने बताया कि कुछ लोगों ने उसपर हमला कर दिया था। उस हमले में उसकी बहन भी घायल हो गई थी जिसे वह अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बेटी की ज़ख़्मी हालत के बारे में जब उसकी मां को सूचना मिली तो वह तुरंत अस्पताल पहुंची। जहां उसने अपनी बेटी को मृत पाया। खबर पाकर लापुंग थानेदार सुकुमार हेंब्रम मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच की दिशा तय की जायेगी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Exit mobile version