Site icon khabar jharkhand

सरला बिरला पब्लिक स्कूल ने समाचारों को अभिनय में ढाल कर रचा कीर्तिमान

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची के विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा और प्रस्तुति कौशल का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए रांची सहोदय अंतर-विद्यालय लिविंग न्यूजपेपर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता, विश्लेषणात्मक सोच और प्रभावशाली संवाद शैली को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में रांची के तेरह प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया, जहां प्रतिभागियों ने सामाजिक, राजनीतिक एवं पर्यावरणीय मुद्दों को मंच पर जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। छात्रों ने संवाद, दृश्य प्रभाव तथा लाइव रिपोर्टिंग के माध्यम से समाचारों को रंगमंचीय रूप में ढाल कर दर्शकों को प्रभावित किया। इस आयोजन ने छात्रों की जन-जागरूकता, संवाद क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को भी सशक्त किया।
प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने विजयी टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की पत्रकारिता एवं सृजनात्मक सोच को प्रोत्साहित करती हैं और उनमें आत्मविश्वास, सहयोग की भावना तथा स्पष्ट अभिव्यक्ति का विकास करती हैं।

Exit mobile version