Site icon khabar jharkhand

मेला घुमाया, दारू पिलाया फिर सिर काट डाला, हत्यारा गिरफ़्तार

Rotated the fair, drank alcohol and then beheaded

Rotated the fair, drank alcohol and then beheaded

सरायकेला:

जिले के गम्हरिया थाना पुलिस ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर निवासी समीर छल के हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों का नाम पदमालोचन सिंह और पंचानन सिंह बताया जा रहा है. पुलिस ने इनके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल, मृतक का मोबाइल और दोनों अपराध कर्मियों का मोबाइल बरामद किया है. इसकी जानकारी देते हुए सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने बताया कि बीते 31 जनवरी को मृतक की मां अन्ना देवी का लिखित आवेदन मिला था. जिसमें उन्होंने अपने बेटे के अपहरण की आशंका जताई थी. उन्होंने बताया कि मृतक ने नीमडीह के पुरनापानी निवासी पदमलोचन सिंह सरदार को नौकरी लगाने के नाम पर 09 लाख 20 हजार रुपए दिया था. मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि पदमलोचन सिंह सरदार को पुछताछ के लिए गम्हरिया थाना लाया गया. पदमलोचन सिंह से पुछताछ के क्रम में इसने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया, कि पंचानन्द सिंह ने वरूण सिंह के साथ मिलकर समीर छल की हत्या करने की बात को स्वीकार किया. उन्होंने बताया कि दिनांक 29.01.2022 को पदमलोचन सिंह, पंचानन्द सिंह, वरुण सिंह एवं समीर छल के साथ डांगडुग (बोड़ाम) मेला घुमने दो मोटर सायकिल से गया था. मेला में समीर को हड़िया / शराब पीला दिया. पंचानन्द मेला से दो चाकु खरीदकर बैग में रख लिया और एक मोटर सायकिल पर पंचानन्द, वरुण और समीर बैठ गया और दूसरे मोटर साईकिल पर पदमलोचन बैठकर मेला से लौट रहा था. लौटने के क्रम में पूर्व नियोजित प्लान के तहत भादुडीह जंगल में सुनसान स्थान पर मोटर साईकिल रोक दिया और रोड़ किनारे सुनसान स्थान पर समीर छल का गला दाबने लगा. हल्ला करने पर ये लोग समीर छल को जंगल के अन्दर ले जाकर उसके सर को धड़ से अलग कर दिया. समीर के जूते एवं चाकू को वहीं जंगल में फेक दिया. समीर छल के शरीर से सारे कपड़े उतार दिया और समीर छल का कपड़ा, मोजा, पर्स, हेलमेट और चाकू को बैग में रख लिया और मोटर साईकिल से वहां से करीब 6 किमी आगे सतनाला के पास खाई में समीर के कटे सर और हैलमेट को फेक दिया. समीर के सारे कपड़े, कागजात को लेकर मुचीडीह तलाब के पास जला दिया. पुलिस बल द्वारा छापामारी के क्रम में मृतक समीर छल के धड़ कटे हुए सर, घटना में प्रयोग किया गया चाकू एवं मोटर साईकिल को बरामद किया गया.

Exit mobile version