Site icon khabar jharkhand

लुटेरों ने सी एस पी संचालक पर की फ़ायरिंग, एक गिरफ़्तार

Robbers fired at CSP operator, one arrested

Robbers fired at CSP operator, one arrested

चतरा:

ज़िले के मयूरहंड थाना क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देने आए अपराधी को पुलिस ने गिरफ़्त में ले लिया। प्राप्त सूचना के अनुसार मयूरहंड थाना क्षेत्र के पंदनी गांव में स्थापित एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र को कुछ बाईक सवार अपराधी लूटने पहुंचे थे ।

हथियार के बल पर सीएसपी को लूटने का भी किया असफल प्रयास

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर दो लुटेरे सवार थे। दोनों लुटेरों ने सी एस पी संचालक पर फायरिंग भी की जिसमें वे बाल-बाल बच गए ।फायरिंग की आवाज़ सुनकर स्थानीय लोग जुट गए और ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया । ग्रामीणों ने खदेड़ कर एक लुटेरे को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की । दूसरा अपराधी बाईक लेकर फरार हो गया । घटना की सूचना पाकर मयूरहंड थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई ।पुलिस ने भीड़ के चंगुल से लुटेरों को मुक्त कराया और अपनी गिरफ़्त में लिया। फरार लुटेरे की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने लिए पुलिस अभियान में जुट गई है ।

Exit mobile version