Site icon khabar jharkhand

पाकुड़ में RJD ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, SIR को लेकर जताया विरोध

पाकुड़ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकते हुए राजद (RJD) कार्यकर्ता और विरोध प्रदर्शन का दृश्य।

पाकुड़: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने पाकुड़ में विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार को बाजार समिति परिसर के बाहर पाकुड़-दुमका मुख्य पथ के समीप पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।

इस दौरान RJD के पाकुड़ जिलाध्यक्ष महावीर मढ़ैया ने SIR की प्रक्रिया को लेकर निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों में SIR के तहत बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि इससे चुनावी प्रक्रिया और मतदाताओं के अधिकारों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

महावीर मढ़ैया ने कहा कि SIR के तहत मांगे गए दस्तावेज और निर्धारित जानकारी सभी लोगों के पास उपलब्ध नहीं होने के कारण कई मतदाताओं के नाम सूची से बाहर होने की आशंका है। उन्होंने झारखंड में भी बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटने की आशंका जताते हुए प्रक्रिया का विरोध किया।

RJD जिलाध्यक्ष ने निर्वाचन आयोग के भीतर SIR को लेकर कथित मतभेदों का भी जिक्र किया और मुख्य निर्वाचन आयुक्त से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को लेकर आगे भी विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी।

प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने SIR की प्रक्रिया में पारदर्शिता और पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने की मांग की।

Exit mobile version