Site icon khabar jharkhand

सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों का ‘राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी‘ में उल्लेखनीय प्रदर्शन

Remarkable performance of the students of Sarla Birla Public School in the 'National Science Exhibition'

Remarkable performance of the students of Sarla Birla Public School in the 'National Science Exhibition'

राँची:

नेशनल विज्ञान प्रदर्शनी में सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में सेकंड रनर अप रहे। जूनियर वर्ग में कक्षा आठवीं के विनायक कुमार और दिव्यांशु कुमार ने अपने रचनात्मक विचारों को मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया। जिसमें छात्रों ने अपने मॉडल में समुद्र की लहरों के ऊपर- नीचे होती तरंगों के माध्यम से विद्युत उत्पन्न करने की प्रक्रिया प्रस्तुत की।
विद्यालय के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रमुख डॉ० प्रदीप वर्मा ने छात्रों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी।
प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने ने प्रतिभागियों के वैज्ञानिक कौशल की प्रशंसा की।

Exit mobile version