Site icon khabar jharkhand

राँची पुलिस ने 48 घंटे में अपराधियों को गिरफ़्तार किया

ranchi police arrested criminals in 48 hours

ranchi police arrested criminals in 48 hours

राँची:

मात्र दो दिन पहले रात्रि में अज्ञात अपराधकर्मियों ने डोरण्डा काली मंदिर रोड़ स्थित न्यु सोनी ज्वेलर्स दुकान का शटर गेट को काटकर सोने-चाँदी के जेवरात (कुल कीमत
करीब 62,00000/-रू) की चोरी कर ली थी। उसके ठीक दो दिन पहले डीबडीह बाईपास के निकट रात्रि करीब 09.45 बजे तीन अज्ञात अपराधियों ने चाकू के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया था।

इन दोनों घटनाओं में राँची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उपरोक्त घटना में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ़्तार कर लिया है।

उपरोक्त दोनों कांडो के उदभेदन हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची ने पुलिस अधीक्षक नगर, रांची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया । छापामारी दल के द्वारा त्वरित कारवाई करते हुये कांड में संलिप्त पाँच अपराधियों (1) रितेश वर्मा उर्फ लालू उर्फ राम सिंह उर्फ देवराज (2) अनुप ठाकुर (3) मो0 साहिल अंसारी उर्फ शुभम गुप्ता (4) मो0 अफरोज अंसारी (5) मो0 अरमान अंसारी उर्फ मोदी को गिरफ्तार किया गया तथा इनके पास/निशानदेही पर चोरी किए गये चांदी -सोनी के जेवरात, घटना में प्रयुक्त मालवाहक टेम्पु, ऑक्सीजन गैस सिलेन्डर, गैस कटर, पाईप एवं लुटी गयी मोटरसाईकिल बरामद किया गया। सभी अपराधी राँची के ही रहनेवाले हैं।

छापामारी में बरामद सामानों की विवरणीः-

  1. सोने जैसा बना आभूषण वजन कुल करीब – 800 ग्राम
  2. चांदी जैसा बना आभूषण वजन कुल करीब – 23 कि0 ग्राम
  3. पीला रंग का मालवाहक वाहन पंजीयन सं0-॥+048।-6279
  4. आक्सीजन गैस सिलेन्डर- 04 पीस
  5. एल0पी0जी0गैस सिलेंडर – 0। पीस
Exit mobile version