Site icon khabar jharkhand

राँची गैंगवार : हत्याकांड के 5 आरोपियों को राँची पुलिस ने किया गिरफ़्तार

Ranchi gang war: 5 accused of murder case arrested by Ranchi Police

Ranchi gang war: 5 accused of murder case arrested by Ranchi Police

रांची: मोरहाबादी गैंगवार या कहें कालू लामा हत्याकांड का खुलासा आज रांची पुलिस के एसएसपी सुरेन्द्र झा ने किया. मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में गया जिला का ज्ञान रंजन उर्फ ज्ञान प्रकाश, हिमाचल प्रदेश हमीरपुर का संदीप कुमार, रांची खेलगांव निवासी रविश भारद्वाज, गया जिला का सोनु कुरैशी और बरियातु थाना के नजदीक सरकारी कुआँ के पास रहने वाले बिट्टू खान उर्फ तनवरी आलम की गिरफ्तारी हो चुकी है. इनके पास से एक देशी कट्‌टा, चार जिंदा गोली, दो देशी पिस्टल, चार जिंदा गोली, ग्लैमर ब्लु रंग का मोटरसाईकिल भी बरामद हुआ है.  कालू लामा को गोली मारने वाला मुख्य आरोपी सोनू शर्मा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. दूसरी तरफ पुलिस लव कुश शर्मा को भी अबतक नहीं पकड़ पाई है, जो गैंगवार का मुख्य कर्ताधर्ता बताया जा रहा है. एसएसपी ने कहा कि मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द हो जाएगी. पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस ने एसआईटी गठन किया था. जिसमें चार टीम अलग-अलग छापेमारी कर रही थी. एसआईटी टीम के सदस्यों ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उन्होंने अपना अपराध कबूल लिया है. 

जानकारी के अनुसार सोनू शर्मा की तलाश में रांची और बिहार के कई इलाकों में छापेमारी चल रही है. सोनू शर्मा का मोबाइल का लोकेशन बिहार के गया जिला में मिल रहा है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों की निशानदेही पर अन्य अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. कालू लामा की हत्या करने के बाद सभी अपराधी रांची छोड़कर फरार हो गए थे. बरियातू इलाके में रहने वाले कई युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.  जिन युवकों को हिरासत में लिया गया है, वह अक्सर लव कुश शर्मा से फोन पर बातें करते थे.  27 जनवरी को दिन के दो बजे मोरहाबादी मैदान के गुटखा चौक पर दो बाईक पर सवाल पांच आरोपियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया था. जिसमें कालू लाल की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई थी. इस घटना पर खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया था. पुलिस को निर्देश दिया था कि घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द की जाए.

Exit mobile version