Site icon khabar jharkhand

रेडिसन ब्लू की मिठाइयां बाजार में जल्द होंगी उपलब्ध

Radisson Blu sweets will be available in the market soon

Radisson Blu sweets will be available in the market soon

रांची:

शहर के प्रतिष्ठित होटल रेडिसन ब्लू द्वारा अब ग्राहकों के लिए स्वादिष्ट और पौष्टिक मिठाइयां भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में मशहूर कॉरपोरेट एग्जीक्यूटिव शेफ राकेश सेठी ने गुरुवार को होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि शादी-ब्याह, कॉरपोरेट गिफ्टिंग, जन्मदिन सहित अन्य अवसरों पर रेडिसन ब्लू की ओर से ग्राहकों की पसंद के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण व स्वादिष्ट मिठाइयों की विस्तृत रेंज आकर्षक पैकिंग में उपलब्ध कराई जाएगी। विधिवत 27 सितंबर से होटल रेडिसन ब्लू की मिठाइयां बाजार में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगी।
जब भी खुशी की बात होती है, तो मीठे की याद आती है-श्री सेठी
रेडिसन ब्लू की ओर से यह प्रयास होगा कि हर घर में हर मौके पर मिठाइयां पहुंचे। उन्होंने कहा कि क्लासिक मीठा, कॉरपोरेट गिफ्टिंग के लिए मिठाइयों और ड्राई फ्रूट्स की विस्तृत रेंज, आर्टिशनल मिठाइयां, रिजनल मिठाइयां सहित ग्राहकों की मांग के अनुरूप हर प्रकार की मिठाइयां उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि गणपति महोत्सव, जन्माष्टमी, दीपावली सहित अन्य पर्व-त्योहारों के मौके पर रेडिसन ब्लू की ओर से विशेष प्रकार की प्रचलित मिठाइयां भी उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप रेडिशन ब्लू द्वारा निर्मित गुणवत्तापूर्ण मिठाइयों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए ग्राहकों को जोमैटो या रेडिसन ब्लू के वेबसाइट पर ऑनलाइन आर्डर देना होगा। आकर्षक पैकिंग में ग्राहकों को उनकी पसंद और मांग के अनुरूप होम डिलीवरी की जाएगी।
प्रेस वार्ता में होटल के महाप्रबंधक शांतनु गुहा रॉय ने बताया कि पांच किलोमीटर के दायरे में मिठाइयों की होम डिलीवरी निःशुल्क की जाएगी। इसके लिए जोमैटो के ऑनलाइन चैनल से करार किया गया है।
इसके अलावा होटल रेडिसन ब्लू के भूतल पर अवस्थित कैरेमल रेस्टोरेंट में भी विभिन्न प्रकार की मिठाइयां उपलब्ध होंगी, जहां से ग्राहक स्वयं भी खरीदारी कर सकते हैं। संवाददाता सम्मेलन में होटल के फूड एंड बेवरेज मैनेजर शैलेश गुरुंग, एग्जीक्यूटिव शेफ रामचंद्र उरांव, एसोसिएट डायरेक्टर (सेल्स) देवेश कुमार, ऋचा तिर्की सहित अन्य मौजूद थे

Exit mobile version