Site icon khabar jharkhand

थाना प्रभारी अब मीडिया में बयान नहीं देंगे, DGP ने मीडिया संबंधित आदेश जारी किया

झारखंड के DGP अजय कुमार सिंह ने झारखंड पुलिस के मीडिया नीति से संबंधित एक निर्देश जारी की है। निदेश में कहा गया है कि पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी अब मीडिया में कोई भी बयान नहीं देंगे। मीडिया से संवाद के लिए अधिकृत पुलिस प्रवक्ता की नियुक्ति की जाएगी जो ज़रूरी एवं संबंधित जानकारी मीडिया को देंगे। DGP के निर्देशानुसार सभी ज़िले में मीडिया सेल के कार्यालय खोले जाएँगे।

झारखंड के DGP अजय कुमार सिंह ने राज्य पुलिस के मीडिया नीति से संबंधित अपने आदेश में कहा है कि : 

पुलिस और मीडिया के बीच पारस्परिक सहयोग और समन्वयात्मक संबंध अति आवश्यक है। लोकतंत्र में स्वतंत्र मीडिया की एक बहुत बड़ी भूमिका है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण व विधि व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन किया जाता है। पुलिस द्वारा अपराध उद्भेदन और विधि-व्यवस्था के अच्छे प्रयासों का सही प्रसारण होने पर जनता का विश्वास बढ़ता है, जो अपराध को कुछ हद तक नियंत्रण करने में सहयोगी हो सकता है। पुलिस विभाग के पास अपराध एवं विधि व्यवस्था से संबंधित अद्यतन सूचना रहती है। उसी सूचना पर पुलिस पर्याप्त सावधानी एवं संतुलन के साथ अपना कार्य करती है। पुलिस को पीड़ित या अभियुक्त के कानूनी और मूलभूत अधिकारों की रक्षा करते हुए राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखना पड़ता है ताकि अनुसंधान बाधित ना हो या अनुसंधान पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। 

अधिसूचना जारी करने का मूल उद्देश्य 

जारी निर्देश के अनुसार पुलिस विभाग की नीति है कि मीडिया को सिर्फ़ उस समय तक की संबंधित सूचना उपलब्ध कराई जाए, जब तक अनुसंधान की प्रक्रिया प्रतिकूल रूप से बाधित न हो या पुलिस अभियान में बाधा न उत्पन्न हो या फिर पुलिसकर्मियों की सुरक्षा खतरे में ना हो, पीड़ित या अभियुक्त के कानूनी और मूलभूत अधिकारों का हनन न हो तथा इससे राष्ट्रीय हितों पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

पुलिस के कौन अधिकारी होंगे प्रवक्ता 
कहाँ, कैसे और कब कर सकेंगे मीडिया ब्रिफिंग
Exit mobile version