Site icon khabar jharkhand

फरार वारंटियों को पुलिस ने पकड़ कर भेजा जेल

पलामू : छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने लाल वारंटीयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार छतरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नौशाद आलम के नेतृत्व में थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार, एएसई रेवा शंकर राणा ने तीन लाल वारंटी नसरुल्ला अंसारी,अलीमपुर मुनकेरी, राजेश यादव, अर्जुनडीह, अशोक यादव, बगैया को अभियान चलाकर उनके घर से पकड़ कर जेल भेज दिया। तीनों वारंटी बहुत दिनों से फरार चल रहे थे।

Exit mobile version