Site icon khabar jharkhand

राँची में सिरदर्द बन चुके चोरों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

Police arrested thieves who have become a headache in Ranchi

Police arrested thieves who have become a headache in Ranchi

राँची पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शातिर चोरों को सामान के साथ गिरफ़्तार कर लिया है। इन दिनों राजधानी में चोरों का आतंक बढ़ चुका था। शहर के वासी परेशान हो चुके थे। घर छोड़ कर जाना मुश्किल हो गया था। ख़ाली घर ज़्यादातर चोरों के निशाने पर होते थे। शहर के नामकुम, खेलगाँव और सदर थाना क्षेत्र में कुछ ज़्यादा ही चोरी की घटना हो रही थी। परेशान होकर वरीय पुलिस अधीक्षक राँची ने ग्रामीण पुलिस अधीक्षक को एक टीम गठन करने का निर्देश दिया। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने सहायक पुलिस अधीक्षक राँची के नेतृत्व में एक टीम गठित कर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। राँची पुलिस ने शातिर छोड़ शेख़ अफ़रोज़ उर्फ़ अहमद रज़ा उर्फ़ पुट्टीलाल को तय्यब मस्जिद के निकट उसके आवास से गिरफ़्तार कर लिया है और शेख़ अफ़रोज़ के घर से नामकुम, खेलगाँव तथा सदर थाना क्षेत्र में चोरी हुए सामान बरामद किए गए। शेख़ अफ़रोज़ की निशानदेही पर चोरी का दूसरा अभियुक्त मोहम्मद कुरबान को नामकुम थाना क्षेत्र के मौलाना आज़ाद कॉलोनी के एक मकान से गिरफ़्तार किया गया, जहाँ वह किरायदार के रूप में रह रहा था। शेख़ अफ़रोज़ और मोहम्मद कुरबान ने चोरी में संलिप्तता स्वीकार कर ली और बताया कि उनका एक और साथी है जो सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के गैलेक्सी मॉल के बग़ल वाली गली में रहता है। पुलिस ने  तत्काल छापेमारी कर तीसरे साथी पप्पू कुमार को भी गिरफ़्तार कर लिया। पप्पू मूल रूप से बिहार के गया ज़िले के इमामगंज थाना का रहनेवाला है। इन तीनों चोरों के पास से सोने चाँदी के गहने समेत विवो का मोबाइल और सैमसंग का टैब सहित आभूषण रखने वाले बैग भी बरामद हुए। इन तीनों चोरों को पुलिस काफ़ी दिन से तलाश रही थी । शहर के इन शातिर चोरों के नाम विभिन्न थानों में दर्ज हैं और कई मामलों में वांछित भी हैं।

गिरफतार अभियुक्तः-

() पप्पू कुमार उम्र 34 वर्ष पिता झुलन प्रसाद सा0-इमामगंज, थाना इमामगंज, जिला गया (बिहार)
वर्तमान पता-गैलेक्सी मॉल के बगल गली मे मधुकम तालाब, थाना सुखदेवनगर, जिला रांची ।

(2) मो0 कुर्बान उर्फ शेख कुर्बान उम्र 20 वर्ष पिता स्व० शेखा साईन कादिर सा0-मौलाना आजाद
कॉलोनी गली नंबर 43, सोनू खान के मकान मे किरायेदार, थाना नामकुम, जिला रांची ।

(3) शेख अफरोज उर्फ अहमद राजा उर्फ पुटीलाल उम्र करी 23 वर्ष पिता शेख मसगुल उर्फ शेख
मकसुद, उर्फ मसगुल शेख सा0-इईलाहीबक्स कॉलोनी नियर तैयब मस्जिद, थाना सदर, जिला रांची।
उपरोक्त तीनो

अभियुक्त रांची जिला के विभिन्‍न थाना मे कई कांडो मे वांछित एवं आरोपित रहे हैं।

 

Exit mobile version