Site icon khabar jharkhand

शिक्षित लोगों का चैंबर चुनाव में भाग लेना, शिक्षित समाज के निर्माण में सहयोगी बनेगा- डॉक्टर अभिषेक के रामाधीन

Participating in the elections of the Chamber of educated people will be helpful in building an educated society - Dr. Abhishek's Ramadheen

Participating in the elections of the Chamber of educated people will be helpful in building an educated society - Dr. Abhishek's Ramadheen

आगामी 29 तारीख़ को फ़ेडरेशन ऑफ़ झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ( छोटानागपुर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ) का चुनाव होना है। इस बार के चुनाव में चिकित्सकों समेत कई पढ़े लिखे लोगों ने अपनी भागीदारी दर्ज की है। चैंबर भी शिक्षित लोगों को आगे आने का भरपूर अवसर प्रदान करती है, ताकि उनका अनुभव एवं जानकारी चैंबर को लाभ पहुँचा सके।

FJCCI पूरे झारखंड राज्य के व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं पेशेवरों के शीर्ष निकाय का प्रतिनिधित्व करता है। ग़ौरतलब है कि राज्य के व्यापार, वाणिज्य और उद्योगों के उत्थान और क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग के प्रतिपादकों के ऊपर जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से 15 सितम्बर 1960 को FJCCI की स्थापना की गई थी। उसी समय से FJCCI का चुनाव लगातार होता आया है। इस बार के चुनाव में भाग लेनेवाले डॉक्टर अभिषेक के रामाधीन का कहना है कि चुनाव में शिक्षित लोगों का भाग लेना बड़ी बात है।इससे समाज में एक शुभ संकेत जाता है।आपको बता दें कि डॉक्टर अभिषेक के रामाधीन FJCCI ( 2021-2022) का चुनाव लड़नेवाले एक एक उच्च स्तरीय चिकित्सक और उद्योगपति हैं।अमेरिका में कार्यरत डॉक्टर अभिषेक के रामाधीन को जब इनके पिता स्वर्गीय आर डी सिंह ने अपने देश वापस लौटने को कहा, तो वे सहर्ष वापस अपने वतन लौट आए। वापस अपने देश लौटकर एक अस्पताल बनवाया (डॉक्टर अभिषेक के रामाधीन हॉस्पिटल एंड अव्यान रिसर्च सेंटर), साथ ही पिता के व्यवसाय ( आर डी औटोमोटिव्स ) में भी हाथ बँटाने लगे।

Late R.D.Singh ( Father of Dr. Abhishek K. Ramadhin)

डॉक्टर अभिषेक के रामाधीन के पिता स्वर्गीय आर डी सिंह शहर के जाने माने उद्योगपति थे। इससे पहले FJCCI के चैंबर के सचिव रह चुके थे। वर्ष 2000 से लेकर 2021 तक वे सेल टैक्स, वैट एवं GST कमिटी के सरकार के सलाहकार समिति में भी थे।

Exit mobile version