Site icon khabar jharkhand

पति ने दिखाई दिलदारी, शादी के 19वें दिन ही पत्नी को उसके बचपन के प्रेमी के हाथों सौंप दिया

palamu news

palamu news

पलामू:

झारखण्ड के पलामू में फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ जैसा मामला देखने को मिला। फिल्म में एक्टर अजय देवगन जिस तरह अपनी पत्नी ऐश्वर्या को उसके प्रेमी के पास छोड़ आते हैं,वैसे ही पलामू के एक शख्स ने अपनी बीवी को प्रेमी के पास जाने के लिए स्वतंत्र कर दिया।वो तो काल्पनिक फ़िल्म थी।इधर यह फिल्मी कहानी रियल में सनोज कुमार सिंह और प्रियंका कुमारी की है। दस मई को सनोज कुमार सिंह और प्रियंका कुमारी की रस्म-ओ-रिवाज से शादी हुई थी। सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था। इसी बीच पति को नई नवेली दुल्हन और उसकी प्रेम कहानी का पता चल गया।इसके बाद जो कुछ हुआ वह बड़ा दिल दिखाने जैसा है। पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के पास जाने के लिए स्वतंत्र कर दिया। यह दिलचस्प वाकया पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में घटी है।

क्या है पूरा मामला:
मनातू थाना क्षेत्र के भीत्तकिला गांव निवासी सनोज कुमार सिंह, पिता भीम सिंह की शादी 10 मई 2023 को लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के तुकाडीह निवासी प्रियंका कुमारी, पिता भानु प्रताप सिंह के साथ धूमधाम व रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई थी। 19 दिन बाद अचानक एक ट्विस्ट आ गया। 29 मई को प्रियंका के ससुराल में उसका प्रेमी जितेंद्र विश्वकर्मा पहुंचा। फिर वह अपनी प्रेमिका को प्रेम की कसमें खिलाने लगा। इसके बाद दोनों भागने के लिए तैयार हो गए।

इधर नई दुल्हन के भागने की भनक ससुराल के लोगों को लग गई। भागने से पहले ही ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को पकड़ लिया गया। इसके बाद पुलिस को बुलाकर दोनों को सौंप दिया गया। पुलिस के सामने दोनों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि 2021 यानी स्कूल के समय से वे दोनों प्यार करते हैं। जितेंद्र ने बताया कि उसने प्रियंका के साथ चुपके से मंदिर में शादी भी की थी। दोनों अलग-अलग जाति के थे, इसलिए परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे।

इस बीच अचानक उसकी प्रेमिका के पिता ने दूसरे लड़के से शादी कर दी। इसकी जानकारी मिलने के बाद वह प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंच गया। दोनों बालिग हैं। मंदिर में शादी कर चुके हैं। साथ रहना चाहते हैं। इसके साथ ही शादी कराने की पुलिस से गुहार लगाई।पूरे प्रकरण की जानकारी मिलने के बाद पति मनोज कुमार सिंह ने अपनी पत्नी को प्रेमी के पास जाने के लिए स्वतंत्र कर दिया। उसने बताया कि यह बात पहले बता देती तो हम इस रिश्ता को नहीं करते। मैंने दोनों काे शादी करने के लिए स्वतंत्र कर दिया है।

पति ने आगे कहा कि हमारे तरफ से किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं है। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस जांच कर रही है। जहां तक शादी का सवाल है तो यह फैसलों दोनों पक्षों की सहमति से होगा।

Exit mobile version