Site icon khabar jharkhand

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में ‘ओजस’ और ‘प्रवाह’ अवार्ड समारोह संपन्न

'Ojas' and 'Pravah' award ceremony concluded at Sarla Birla Public School, Ranchi

'Ojas' and 'Pravah' award ceremony concluded at Sarla Birla Public School, Ranchi

राँची:

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची के परिसर में छात्रों को सम्मानित करने के लिए ओजस, और प्रवाह वार्षिक अवार्ड समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 2200 से अधिक छात्रों को सम्मानित किया गया।

सत्र 2020-23 में 100 प्रतिशत उपस्थिति के लिए ‘प्रवाह‘ अवार्ड

‘प्रवाह‘ अवार्ड से उन छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जो अपनी मजबूत इच्छा और दृढ़ संकल्प के बल पर सभी बाधाओं के बावजूद हर दिन विद्यालय पहुंचे। उन्हें ट्रॉफी, बैज और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

सत्र 2021-23 में शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए  ‘ओजस’

शैक्षिक क्षेत्र में शानदार उपलब्धि के लिए छात्रों का उत्साहवर्धन करने हेतु ट्राफियां, पदक, ब्लेजर्स, बैज और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने हैट-ट्रिक की अर्थात लगातार तीन साल तक शानदार प्रदर्शन किया उन्हें विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार वे विद्यार्थी जिन्होंने ‘क्वाड्रा‘ अर्थात लगातार चार साल तक, ‘पेंटा’ अर्थात लगातार पांच साल और ‘हेक्सा’ अर्थात लगातार छह साल उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और ‘परफेक्ट सेंचुरी होल्डर्स‘ को विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
विद्यालय के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रमुख डॉ० प्रदीप वर्मा ने विजेताओं की प्रशंसा की और उनके उन्नत भविष्य की कामना की।
प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और उन्हें अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखने और भविष्य में भी और अधिक पुरस्कार जीतने के लिए प्रेरित किया।

Exit mobile version