Site icon khabar jharkhand

OBC आरक्षण मंच ने आरक्षण सीमा बढ़ाने के लिए विधानसभा में सवाल उठाने का मांग की

राँची:


झारखंड ओबीसी आरक्षण मंच के अध्यक्ष कैलाश यादव के नेतृत्व में शिष्टमंडल कांग्रेस विधायक सह राष्ट्रीय सचिव दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात कर ओबीसी और अनुसूचित जाति का आरक्षण सीमा बढ़ाने के मांग को लेकर ज्ञापन दिया !

मुलाकात के दौरान ओबीसी आरक्षण मंच के अध्यक्ष कैलाश यादव ने विधायक दीपिका पांडेय सिंह को ओबीसी को 14 से 27 एवं अनुसूचित जाति को 10 से 15 तथा निजी क्षेत्रों में 75 फीसदी आरक्षण सीमा बढ़ाने, जातिगत जनगणना कराने व जाति/आवासीय प्रमाण पत्र बनाने सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर विधानसभा में आवाज़ उठाने का अपील किया !
मुलाकात के दरम्यान विधायक दीपिका पांडेय ने यादव से कहा कि पिछले विधानसभा सत्र में ओबीसी आरक्षण को लेकर सवाल उठाया था,मंत्री आलमगीर आलम ने सदन में सकारात्मक आश्वाशन दिया था,मै आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि आरक्षण के मामले को पुनः एक बार आगामी सत्र में सवाल उठाऊंगा !

उपरोक्त विषयों के सन्दर्भ में OBC आरक्षण मंच के केंद्रीय अध्यक्ष कैलाश यादव आरक्षण आज सेवा विमान से दिल्ली गए,श्री यादव दिल्ली में राजद अध्यक्ष लालू यादव,कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह एवं लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव से मिलकर ज्ञापन देंगे !
उक्त जानकारी देते हुए मंच के उपाध्यक्ष बीएल पासवान ने बताया कि श्री यादव दिल्ली में महागठबंधन के सभी नेताओ से मिलकर राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पर बात कर आरक्षण लागू करने का दबाव बनाएंगे !
विधायक सह राष्ट्रीय सचिव दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात के दौरान अध्यक्ष कैलाश यादव के अलावा आबिद अली,बीएल पासवान, वंशलोचन राम, योगेन्द्र शर्मा,दीपक यादव,दीपू कुमार व अन्य मौजूद थे !

Exit mobile version