Site icon khabar jharkhand

NSG टीम “सुदर्शन भारत परिक्रमा कार रैली” के तहत कोलकाता के लिए हुआ रवाना

NSG team leaves for Kolkata under "Sudarshan Bharat Parikrama Car Rally"

NSG team leaves for Kolkata under "Sudarshan Bharat Parikrama Car Rally"

जमशेदपुर:

सुदर्शन भारत परिक्रमा कार रैली में निकली एनएसजी कमांडो की टीम शनिवार को बिष्टुपुर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज गेट से कोलकाता के लिए रवाना हुई। यह टीम शुक्रवार की शाम पांच बजे जमशेदपुर पहुंची थी। रैली को टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान चाणक्य चौधरी ने कहा कि एनएसजी कमांडो का यहां आना जमशेदपुर वासियों के लिए बड़े ही गर्व की बात है। एनएसजी कमांडो एक ऐतिहासिक दौरे पर निकले हैं। आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव के तहत इस रैली को खुद गृह मंत्री ने दो अक्टूबर को लाल किले से रवाना किया था। आज जमशेदपुर से मुझे झंडी दिखाकर रवाना करने का मौका मिला है।
जब महात्मा गांधी जमशेदपुर आए थे तो उन्हें टाटा का यह शहर बहुत पसंद आया था। टाटा स्टील सिर्फ स्टील का प्रोडक्शन नहीं करती है, बल्कि हमारा 100 साल से भी पुराना इतिहास है। प्रथम विश्व युद्ध से लेकर दूसरे विश्व युद्ध में भी टाटा स्टील ने काफी योगदान दिया है। रैली बिष्टुपुर गोलचक्कर से होते हुए मोदी पार्क और जुबली पार्क से गुजरते हुए ओल्ड कोर्ट के रास्ते मानगो बस स्टैंड से निकल गई। इस दौरान सिटी एसपी की निगरानी में कार रैली के गंतव्य मार्ग के लिए ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण किया गया था। रैली के पीछे पीसीआर वैन तैनात की गई थी। कार रैली में शामिल एनएसजी कमांडो ने जमशेदपुर वासियों का धन्यवाद किया। रैली बहरागोड़ा एनएच के रास्ते आज कोलकाता पहुंचेगी।

Exit mobile version