Site icon khabar jharkhand

नक्सलियों ने बराकर नदी के पुल को उड़ाया

गिरिडीह से रोहित भारती की रिपोर्ट :

ज़िले में दहशत फैलाने के लिए नक्सलियों ने फिर उत्पात मचाया है. शनिवार रात ढाई बजे नक्सलियों ने बराकर नदी के पुल को उड़ा दिया. भाकपा माओवादी नेता प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सली संगठन 21 जनवरी से प्रतिरोध दिवस मना रहा है. इसको लेकर संगठन संपत्तियों को नुकसान पहुंचाकर लोगों में दहशत पैदा करने की कोशिश कर रहा है. इसी कड़ी में प्रतिरोध दिवस के दूसरे दिन शनिवार रात नक्सलियों ने बराकर नदी पर बने पुल के एक हिस्से को विस्फोट कर उड़ाया दिया. इससे एक दिन पहले माओवादियों ने दो मोबाइल टॉवर उड़ा दिए थे.

दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाजः

स्थानीय लोगों का कहना है विस्फोट में इतने जोर का धमाका हुआ कि उसकी गूंज आसपास के कई गांवों में सुनाई दी. इस घटना के बाद लोग दहशत में हैं. मामले की सूचना मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय राम को मिली तो उन्होंने घटना की जानकारी एसपी अमित रेणू को दी गई है. पुलिस की टीम ने इलाके में सर्च अभियान भी शुरू कर दिया है.

शुक्रवार को उड़ाया था मोबाइल टॉवरः यहां बता दें कि प्रशांत और उसकी पत्नी शीला की गिरफ्तारी के विरोध में 21 जनवरी से 26 जनवरी तक नक्सली प्रतिरोध दिवस मना रहे हैं. वहीं 27 जनवरी को बंद की घोषणा नक्सलियों ने कर रखी है. प्रितिरोध दिवस के पहले दिन जहां नक्सलियों ने मधुबन व खुखरा में मोबाइल टावर उड़ा दिया था वहीं दूसरे दिन पुल के हिस्से को उड़ा दिया.


Exit mobile version