Site icon khabar jharkhand

BIT Mesra के हॉस्टल में MSc छात्रा मृत मिली, डायरी में परिवारिक परेशानी का जिक्र; जांच में जुटी पुलिस

रांची:- BIT Mesra के हॉस्टल नंबर-9 में एक MSc छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद BIT थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, छात्रा हॉस्टल में मृत अवस्था में मिली थी। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, पुलिस को एक डायरी मिली है, जिसमें छात्रा ने पारिवारिक समस्याओं को लेकर परेशानी का जिक्र किया है।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया है कि पारिवारिक समस्याओं के कारण छात्रा ने यह कदम उठाया हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने अभी मौत के कारण की अंतिम पुष्टि नहीं की है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

घटना के बाद हॉस्टल और संस्थान परिसर में भी चिंता का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों के आधार पर मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

पुलिस मामले में छात्रा के परिजनों और संबंधित लोगों से जानकारी जुटा रही है। फिलहाल जांच जारी है और आधिकारिक रूप से मौत के कारण को लेकर अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

Exit mobile version