Site icon khabar jharkhand

शरारती तत्वों ने जिओ के टावर को किया आग के हवाले

mischievous elements set jio's tower on fire

mischievous elements set jio's tower on fire

गिरीडीह:

ज़िले में तिसरी थाना अंतर्गत भोगताडीह गांव में जिओ के टावर में शरारती तत्वों द्वारा आग लगा दी गई है। जियो की मशीन पूरी तरह जल चुकी है। पुलिस ने कहा – प्रथम दृष्टया शरारती तत्वों की करतूत लग रही है।

पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि रात में आग लगने की सूचना प्राप्त हो रही है। सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल पर हम लोग पहुंचे और पुलिस द्वारा छानबीन शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया यह किसी शरारती तत्वों की करतूत लग रही है। अन्य बिंदुओं के मद्देनजर भी जांच की जा रही है। जल्द ही इसके कारणों और इसमें संलिप्त लोगों का खुलासा कर लिया जाएगा।

आसपास के कुछ ग्रामीणों के अनुसार रात को ही आग की लपटों को देखा गया था।

Exit mobile version