Site icon khabar jharkhand

मुखबिरी के शक में मात्र 10 दिन में 5 ग्रामीणों को मार डाला नक्सलियों ने

वर्तमान पुलिसिया कार्रवाई से बौखलाए नक्सली इन दिनों ग्रामीणों को अपना निशाना बना रहे हैं। झारखंड पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। यही वजह है कि नक्सली अब मासूम ग्रामीणों को अपना शिकार बना रहे हैं। नक्सलियों को शक है कि ग्रामीण मुखबिरी करते हैं और पुलिस को उनकी सूचना देते हैं। नक्सलियों ने पिछले 10 दिनों में मुखबिरी के शक में 5 लोगों को मौत के घाट उतर दिया है।

कब और कहाँ हुई हत्या :

झारखंड के चाईबासा जिले में भाकपा माओवादी ने मासूम ग्रामीणों को पुलिस की मुखबिरी के संदेह में अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

इसी महीने नक्सलियों के हमले और बारूदी सुरंग विस्फोट में पुलिस और सुरक्षाबलों के अब तक तीन जवान शहीद हो चुके हैं। नक्सलियों के द्वारा किए जानेवाले इस तरह की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। नक्सलियों के भय से गोईलकेरा और टोटो थाना क्षेत्र के गांवों से दर्जनों लोग अपना घर छोड़कर कहीं चले गये हैं।

Exit mobile version