Site icon khabar jharkhand

शराब के शौक ने तबाह की जिंदगी, 9 वर्ष के बेटे के साथ महिला ने की आत्महत्या

Liquor hobby destroyed life, woman commits suicide with 9 year old son

Liquor hobby destroyed life, woman commits suicide with 9 year old son

रांची:

रांची में के बड़ा तालाब में 13 जनवरी को जिस महिला का शव मिला था दो दिन बाद शनिवार की सुबह वहीं उसके 9 साल के बेटे ऋषि बनर्जी का भी शव मिला है। महिला की पहचान ताना बनर्जी के रूप में हुई है। मूल रूप से धनबाद का रहने वाला यह परिवार रांची के देवी मंडप रोड में किराए के मकान में रहता था।

दो दिन पहले महिला का शव मिलने के बाद उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। बच्चे का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच में तेजी लाई। इस क्रम में पता चला कि मामला रांची का ही है। मां-बेटे पति की शराब की लत से परेशान होकर बुधवार की शाम साथ में बाहर निकले थे और बड़ा तालाब में डूबकर अपनी जान दे दी।
कर्ज से दबा होने के बाद भी पीता था शराब
कोतवाली थाना पुलिस मृत महिला के पति कौशिक बनर्जी से पूछताछ कर रही है। उसने पुलिस को बताया है कि उसे शराब पीने की आदत है। इससे उसकी पत्नी नाराज रहती थी। वह उसे अक्सर कहती थी कि शराब छोड़ दे नहीं तो वह आत्महत्या कर लेगी। इसके लिए दोनों के बीच अक्सर विवाद भी होता था लेकिन वह शराब नहीं छोड़ा। नतीजा उसकी पत्नी ही उसके छोड़ कर चली गई।

शादी के दो साल बाद हुआ था बेटा

मूल रूप से धनबाद के रहने वाला कौशिक बनर्जी यहां एक निजी दफ्तर में काम करता था। 2011 में उसकी शादी हुई थी और शादी के दो साल बाद उसे बच्चा हुआ था। रांची आने के बाद उसके खाने-पीने के शौक के कारण वह लगातार कर्ज में डूबता चला जा रहा था। पत्नी इस बात से भी नराराज रहा करती थी।

Exit mobile version