Site icon khabar jharkhand

आजसू छोड़ भाजपा में शामिल हुए जुम्मन खान

आजसू के पुराने और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पहचान बना चुके जुम्मन खान मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए। पूर्वी सिंहभूम अल्पसंख्यक महासभा के अध्यक्ष जुम्मन खान आजसू की प्राथमिक सदस्यता और पद से इस्तीफा देते हुए राजधानी रांची स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हुसैन और अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमाल खान के नेतृत्व में पार्टी में शामिल हुए।

कमाल खान और अनवर हुसैन सहित भाजपा के अन्य नेताओं ने जुम्मन खान को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। मौके पर जुम्मन खान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और झारखंड में बाबूलाल मरांडी के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान झारखंड का निर्माण भाजपा के प्रयास से ही संभव है, इसलिए हम सभी को मिलकर राज्य के विकास के लिए भाजपा को मजबूत बनाने की जरूरत है।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय में भाजपा के संगठन महामंत्री डॉ आरिफ बट और कर्मवीर सिंह भी उपस्थित थे।उन्होने कहा कि जुम्मन खान के पार्टी में शामिल होने से अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में पार्टी मजबूत होगी खासकर इसका लाभ पार्टी को जमशेदपुर में मिलेगा। जुम्मन‌ खान‌ के साथ आजसू छोड़ भाजपा की सदस्यता लेने वालों में गुरदीप सिंह,गुरमीत सिंह,मोहम्मद फिरोज,डॉ प्रभाकर और‌ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Exit mobile version