Site icon khabar jharkhand

JSSC-CGL परीक्षा विवाद में CID की SIT का बड़ा एक्शन, JSSC के वकील संजय पिपरवाल को नोटिस

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से आयोजित CGL परीक्षा विवाद मामले में CID की SIT की जांच तेज हो गई है। जांच के क्रम में SIT ने JSSC के अधिवक्ता संजय पिपरवाल को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, JSSC-CGL परीक्षा के संचालन और इससे जुड़े विवादों की जांच CID की SIT कर रही है। इसी जांच के तहत SIT ने JSSC के अधिवक्ता संजय पिपरवाल को नोटिस भेजा है। उन्हें मामले से संबंधित जानकारी और तथ्यों को लेकर पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

JSSC-CGL परीक्षा को लेकर पहले से ही विवाद और जांच का दौर जारी है। अब SIT की ओर से JSSC के अधिवक्ता को पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद मामले में जांच और तेज होने की संभावना है।

फिलहाल SIT किन बिंदुओं पर अधिवक्ता से पूछताछ करेगी और जांच में आगे क्या तथ्य सामने आते हैं, इस पर सबकी नजर बनी हुई है।

Exit mobile version