Site icon khabar jharkhand

विधायक भूषण बाड़ा मामले पर JMM का BJP पर हमला, विकास मुंडा बोले- जांच पूरी होने तक धैर्य रखे भाजपा

रांची: झारखंड में विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के विधायक विकास मुंडा और सुदीप गुड़िया ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा। दोनों विधायकों ने मामले में राजनीति करने के बजाय निष्पक्ष और सख्त जांच की मांग की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विधायक विकास मुंडा ने कहा कि इस पूरे मामले में किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। मामले की निष्पक्षता और गंभीरता से जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

विकास मुंडा ने आरोप लगाया कि भाजपा इस मामले को लेकर राजनीतिक नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने इसे एक साजिश का हिस्सा बताते हुए कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी तरह का राजनीतिक निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को जांच पूरी होने तक धैर्य रखना चाहिए। पुलिस की कार्यप्रणाली पर भरोसा जताते हुए विकास मुंडा ने कहा कि पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है और मामला सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।

JMM विधायक ने स्पष्ट किया कि जांच के बाद जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने आना जरूरी है और इसमें किसी को भी बचाया नहीं जाना चाहिए।

सुदीप गुड़िया ने भी रखी अपनी बात

प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक सुदीप गुड़िया ने भी इस मामले पर अपनी बात रखी। दोनों विधायकों ने जांच प्रक्रिया पर भरोसा जताते हुए कहा कि मामले को राजनीतिक रंग देने के बजाय तथ्यों के आधार पर आगे बढ़ने देना चाहिए।

Exit mobile version