Site icon khabar jharkhand

माइका मजदूरों और व्यवसायियाें की समस्या पर जेएमएम सजग

JMM alert on the problem of mica workers and businessmen

JMM alert on the problem of mica workers and businessmen

गिरीडीह:

तिसरी बरनवाल धर्मशाला में माइका मजदूरों की समस्या को लेकर जेएमएम का एक दिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान गिरीडीह विधायक सुदीव्य कुमार सोनू, पूर्व विधायक मो0 निजामुद्दीन अंसारी, जिला सचिव संजय सिंह, अजीत कुमार पप्पू, बीस सूत्री अध्यक्ष मो0 मुनीबुद्दीन, jmm प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल आदि मौजूद थे।

मौके पर विधायक सुदीव्य कुमार सोनू ने कहा कि सरकार ढिबरा मजदूरों के साथ खड़ी है। हेमंत सरकार जल्द से जल्द ढिबरा मजदूरों के साथ न्याय करने जा रही है। गिरिडीह जिले में 10 हज़ार मजदूरों की रोजी-रोटी अभ्रक से ही चलती है। पारा शिक्षकों के साथ हेमंत सरकार ने न्याय किया है। मौके पर सहायक अध्यापक एकीकृत संघर्ष मोर्चा के द्वारा गिरिडीह विधायक सुदिब्य कुमार सोनू जी को स्थाई करण को लेकर आभार व्यक्त किया गया।

वहीं मौके पर पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि तिसरी प्रखंड में गरीब गुरबों के जीविकोपार्जन का एकमात्र साधन ढिबरा है। प्रशासन और सरकार के द्वारा मजदूरों और व्यवसायियाें को आए दिन परेशान किया जाता रहा है। ढिबरा चुनना बंद होने से गरीबों के समक्ष भूखे मरने की स्थिति आ जाती है। साथ ही निजामुद्दीन ने कहा कि झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री भी इसी क्षेत्र से हैं लेकिन कभी समस्या का समाधान नहीं किया।मौके पर जिला अध्यक्ष संजय सिंह, तिसरी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मुनीबुद्दीन अंसारी, तिसरी प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बर्णवाल,धनवार प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह , अजय सिंह, लालो मुर्मू, सहायक शिक्षक प्रखंड अध्यक्ष तिसरी अर्जुन यादव, इम्तियाज़ अंसारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Exit mobile version