Site icon khabar jharkhand

JHARKHAND PANCHAYAT ELECTION: अप्रैल में डाले जायेंगे वोट, पंचायत चुनाव को मिली हरी झंडी

JHARKHAND PANCHAYAT ELECTION: Votes will be cast in April, Panchayat elections got green signal

JHARKHAND PANCHAYAT ELECTION: Votes will be cast in April, Panchayat elections got green signal

राँची:

हेमंत सोरेन कैबिनेट ने राज्य में पंचायत चुनाव कराने को लेकर सहमति दे दी है। गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गयी। झारखंड कैबिनेट में गुरुवार को 35 प्रस्ताव स्वीकृत किये गए । कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने बताया कि चुनाव के तारीख़ों की घोषणा बाद में की जायेगी। प्रस्ताव को राज्यपाल और राज्य निर्वाचन आयोग के पास भेजा जायेगा। उल्लेखनीय है कि राज्य में गांव की पंचायती सरकार पिछले एक साल से एक्सटेंशन पर चल रही है। जिला से लेकर गांवों तक कार्यकारी समिति के जरिये काम कराये जा रहे हैं। लेकिन अब झारखंड कैबिनेट के फ़ैसले के बाद झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का रास्ता साफ़ हो गया है ।

अब राज्य निर्वाचन आयोग जल्द ही तारीखों का ऐलान करेगा। सूत्रों के अनुसार अप्रैल की शुरुआत से चुनाव शुरू हो जायेंगे। ऐसे में पंचायत चुनाव के मैदान में कूदने वालों के लिए आने वाला एक महीना काफी चुनौती भरा होगा। नवंबर दिसंबर में जो तैयारियां प्रत्याशियों ने शुरू की थी, वो तैयारी एक बार फिर से शुरू होते देखी जायेंगी। चुनाव की तैयारी में लगे भावी प्रत्याशियों के लिए समय ज़्यादा नहीं है। फिर भी अब जल्द ही झारखंड में चुनावी शोरगुल सुनाई दे सकता है।

Exit mobile version