Site icon khabar jharkhand

झारखंड विधानसभा में SIR पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, प्रदीप यादव और उज्ज्वल दास ने एक-दूसरे पर साधा निशाना

रांची। झारखंड विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए और SIR की प्रक्रिया को लेकर अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं।

विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने भाजपा पर SIR की आड़ में राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया। उन्होंने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से हटाए गए 36 लाख मतदाताओं का मुद्दा उठाते हुए भाजपा की राजनीति पर सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि SIR के नाम पर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

वहीं, भाजपा विधायक उज्ज्वल दास ने प्रदीप यादव के आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें फर्जी करार दिया। उन्होंने कहा कि SIR की प्रक्रिया पूरे देश में लागू है और झारखंड में भी इसे पूरा किया जाएगा। भाजपा विधायक ने इस प्रक्रिया को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर सवाल उठाए।

विशेष सत्र के पहले दिन SIR का मुद्दा सदन में राजनीतिक बहस का केंद्र बना रहा। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हुई इस तीखी बयानबाजी से साफ है कि झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

Exit mobile version