Site icon khabar jharkhand

जमशेदपुर पुलिस अस्पताल का SSP डॉ. एहतेशाम वकारिब ने किया निरीक्षण, जीवनरक्षक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने के दिए निर्देश

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. एहतेशाम वकारिब ने साकची स्थित पुलिस अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई की व्यवस्था और दवाओं के स्टॉक का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बेहतर और समयबद्ध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल में टिटनेस, एंटीवेनम समेत सभी जरूरी जीवनरक्षक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक हमेशा उपलब्ध रखा जाए, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके।

उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई और चिकित्सा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने देने का भी निर्देश दिया। एसएसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों और अन्य मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

Exit mobile version