Site icon khabar jharkhand

HEC, Ranchi: तालाबंदी का दूसरा दिन

हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचईसी) मुख्यालय में दूसरे दिन भी तालबंदी की गयी है. कंपनी के अफसरों और मजदूरों ने बकाये वेतन की मांग को लेकर एचईसी के तीनों प्लांटों में तालाबंदी कर दी है. मुख्यालय सहित तीनों प्लांट मे सभी के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस समारोह में झारखंड की कला, संस्कृति, परम्परा एवं धरोहर का होगा प्रदर्शन

इससे पहले बुधवार सुबह 8 बजे से मजदूर कंपनी मुख्यालय के बाहर जुटने लगे थे. इसके बाद हेवी मशीन टूल्स प्लांट (एचएमटीपी), हेवी मशीन बिल्डिंग प्लांट (एचएमबीपी) और फाउंड्री फोर्ज प्लांट (एफएफपी) के मुख्य गेट के साथ-साथ निगम मुख्यालय के मुख्य गेट में ताला जड़ दिया. इस तालाबंदी के बाद एचईसी एक प्रकार से बंद पड़ गया है. कर्मचारियों ने कंपनी में अनिश्चित काल के लिए तालाबंदी की है.

इसे भी पढ़ें : स्वामी जी के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत

Exit mobile version