Site icon khabar jharkhand

गोलगप्पे वाले की प्रेम कहानी, गोलगप्पा खाते-खिलाते एक दूजे को दिल दे बैठे, वैलेंटाइन वीक में प्रेमी-प्रेमिका फुर्र हो गए

Love story of Golgappa Wale

Love story of Golgappa Wale

गिरिडीह:

सड़क किनारे गोलगप्पे ( गुपचुप) के ठेले वाले से लड़की को कब प्रेम हो गया, उसे पता ही नहीं चला। वह गोलगप्पा खाते-खाते ठेले वाले को अपना दिल दे बैठी। इसके बाद रोज-रोज गोलगप्पे खाने के बहाने मिलना-जुलना शुरू हुआ। अंततः प्रेम बढ़ता ही चला गया। फिर आख़िर में दोनों ने वैलेंटाइन वीक में कुछ अलग करने का मन बनाया और दोनों भाग निकले।

लड़की के स्वजनों ने गिरिडीह पुलिस के पास गोलगप्पा बेचने वाले की शिकायत की है। प्रेम में फंसाकर लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। अब लड़की की बरामदगी के लिए पुलिस गोलगप्पा बेचने वाले की तलाश कर रही है।

ठेला लगाकर गोलगप्पा बेचने वाले युवक ने एक लड़की को गुपचुप खिलाते-खिलाते अपना दिल दे बैठा। उनका प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि प्रेमिका को लेकर प्रेमी वहां से भाग निकला। इस संबंध में युवती के स्वजनों ने नगर थाने में आवेदन देकर युवती को बरामद करने और आरोपित को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। आरोपित युवक मध्य प्रदेश के उज्जैन का रहने वाला है, जबकि युवती भंडारीडीह मोहल्ले की रहने वाली है।

उज्जैन का युवक झारखंड के गिरिडीह जिले में गोलगप्पा बेचने आया था। वह किराये पर मकान लेकर काफी दिनों से रह रहा था। वह सड़क किनारे ठेला लगाकर गोलगप्पा बेचने का काम करता था। इसी क्रम में उसकी मुलाक़ात लड़की से हुई और दोनों एक-दूसरे के नजदीक आते गए। बुधवार की शाम को गोलगप्पा बेचने वाले युवक ने युवती को यहां से भगाकर उज्जैन लेकर चला गया। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। लड़की और गोलगप्पा बिक्रेता के मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश की जा रही है। वैलेंटाइन वीक में दोनों की प्रेम कहानी गिरिडीह में चर्चा का विषय बन गया है।

Exit mobile version