Site icon khabar jharkhand

टीवी देखने से मना करने पर बच्ची ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Girl commits suicide by hanging for refusing to watch TV

Girl commits suicide by hanging for refusing to watch TV

गिरीडीह:

ज़िले में एक छात्रा ने साधारण सी बात पर फाँसी लगा ली। अपनी ही नानी की बात इतनी बुरी लगी की लड़की ने अपनी जान दे दी। तिसरी थाना अंतर्गत चंदौरी पंचायत में 12 वर्षीय रानी कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रानी टीवी देख रही थी। रानी की नानी ने जब टीवी देखना छोड़ पढ़ाई करने के लिए बोली। रानी ने नानी की बात नहीं मानी और TV देखती रही। जैसे ही नानी काम से कमरे से बाहर निकली वह तुरंत दुपट्टा से फांसी लगा ली।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नानी ने कुछ ऐसा कहा जिसे रानी बर्दाश्त नहीं कर सकी। रानी को नानी की बात बहुत बुरी लगी । घटना के बाद जब तक गला से दुपट्टा हटा कर बच्ची को बचाने की कोशिश हुई तब तक बच्ची की जान जा चुकी थी। इधर तिसरी पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आजकल के बच्चों में अपने ही परिवार के प्रति इतना आक्रोश कैसे पनप रहा है। यह काफ़ी चिंता का विषय है।

Exit mobile version