Site icon khabar jharkhand

बड़कागांव घाटी में पलटा गैस सिलेंडर लदा वाहन, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में बड़कागांव घाटी के 13 माइल के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां HP गैस सिलेंडर लदा एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। उनकी तत्परता से फिलहाल मौके पर हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद घाटी क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में चिंता का माहौल है। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

फिलहाल सभी की नजर प्रशासन की आगे की कार्रवाई और हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी पर है।

Exit mobile version