Site icon khabar jharkhand

नाबालिग से दुष्कर्म, 4 आरोपी गिरफ़्तार

खूँटी से एक शर्मनाक घटना की खबर आ रही है। चर्च से लौट रही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। यह घटना तपकारा थाना क्षेत्र में हुई है। जहां क्रिसमस के मौके पर चर्च से प्रार्थना कर वापस लौट रही नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक, क्रिसमस के मौके पर नाबालिग अपने दोस्तों के संग चर्च पहुंची थी। प्रार्थना के बाद वह वापस अपने हॉस्टल लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में भेलकी टोंगरी के पास नाबालिग और उसके दोस्त बैठकर बात कर रहे थे। तभी आरोपी मिराज और शाहबाज नाम के दो युवक वहां पहुंचे और नाबालिग के दोनों दोस्तों को बोला की नाबालिग को वे स्वयं घर छोड़ देंगे। इसके बाद वे नाबालिग को अपने साथ ले गए और एक घर में रखकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इधर जब देर रात तक नाबालिग अपने हॉस्टल नहीं पहुंची तो हॉस्टल प्रबंधन ने उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने पहले तो खुद पता लगाने की कोशिश की और जब कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने तपकारा थाना को इसकी सूचना दी।

सुबह होते ही आरोपियों ने लड़की को जहां से उठाया था, उसी स्थान पर छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी। जिसके बाद परिजन उसे पुलिस के पास लेकर गए और दुष्कर्म की बात बतायी। पुलिस ने घटना में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में मिराज खान और शहबाज खान के अलावा गोलू उर्फ हुसनैन खान सहित अन्य भी शामिल है।

Exit mobile version