Site icon khabar jharkhand

पूर्व जैक पार्षदों ने राजभवन के समीप धरना दिया

Former JACK councilors staged a sit-in near Raj Bhavan

Former JACK councilors staged a sit-in near Raj Bhavan


रांची:
पूर्व जैक पार्षद अधिकार मंच की संयोजक रानी कुमारी ने धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विगत 21 वर्षों से पूर्व जैक पार्षद उपेक्षित हैं। संविधान सम्मत अधिकारों से पूर्व जैक पार्षदों को वंचित रखा जा रहा है। इस दिशा में कई बार राज्य सरकार का ध्यान पार्षदों की ओर से आकृष्ट कराया गया, लेकिन किसी सरकार ने उनकी नहीं सुनी।
वक्ताओं ने कहा कि पूर्व विधायकों की तर्ज पर पूर्व जैक पार्षदों को भी सुविधाएं दिए जाने संबंधी ज्ञापन मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित कई जनप्रतिनिधियों को अनेक बार दिया गया, लेकिन इस दिशा में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।


वर्तमान समय में दो दर्जन पूर्व जैक पार्षद बचे हैं। इन्हें राज्य सरकार द्वारा सुविधा दिए जाने की मांग लगातार की जा रही है। लेकिन सरकार इस दिशा में उदासीनता बरत रही है। इसके बावजूद यदि सरकार पूर्व जैक पार्षदों के प्रति संवेदनशीलता से उन्हें पूर्व विधायकों की तर्ज पर सुविधा देने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाती है, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। पूर्व जैक पार्षद अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन कर विरोध करेंगें।
धरना कार्यक्रम के समापन के बाद जैक के पूर्व पार्षदों ने राजभवन में राज्यपाल के नाम प्रेषित ज्ञापन सौंपा। धरना में शामिल डॉक्टर यासमीन जी सुनील फकीरा कमला देवी रेखा मंडल जय सिंह यादव छोटा और किसको गेंदालाल दास प्रवीण उरांव नजरुल अंसारी खुर्शीद आलम आदि पार्षदों ने धरना कार्यक्रम में हिस्सा लेकर कार कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य किया धरना स्थल पर मांडल विधायक माननीय बंधु तिर्की जी नया कर सभी पार्षदों को यह आश्वासन दिया कि मैं स्वयं मुख्यमंत्री जी से बात कर आप लोगों की समस्या का निदान जल्द से जल्द करूंगा साथ ही साथ अगर हो सके तो मैं मंगलवार को विधानसभा में आप सबों की मुद्दे को जोरदार तरीके से सदन के पटल पर रखूंगा

Exit mobile version