Site icon khabar jharkhand

पहले बम मारा, फिर चाकू से गोदकर 4 साल की मासूम समेत मुखिया को मार डाला

First hit the bomb, then killed the chief including a 4-year-old innocent by stabbing him

First hit the bomb, then killed the chief including a 4-year-old innocent by stabbing him

पाकुड़:

पहले मुखिया की गाड़ी पर बम मारा। जैसे ही गाड़ी रूकी अपराधियों ने धावा बोल दिया। मुखिया कौशर अली को गाड़ी से खींचकर बाहर निकाला और फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्‍या कर दी। इस घटना में उनकी 4 साल की बेटी जुबेरा खातून की भी मौत हो गई। वहीं पत्‍नी, बेटा और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इस सनसनीखेज वारदात को पाकुड़ के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग्राम मरवापहाड़ी और अमदाबाद के बीच सुनसान सड़क पर अंजाम दिया गया। कौशर अली सदर प्रखंड के मनिकापाड़ा पंचायत के मुखिया थे। हमले और मौत की खबर के बाद इलाक़े में सनसनी फैल गई। सदर अस्‍पताल में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। एसपी एचपी जनार्दनन, एसडीओ पंकज कुमार साव, बीडीओ शफीक आलम, एसडीपीओ अजित कुमार विमल, नगर थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव दल-बल के साथ अस्‍पताल पहुंचे। एसपी ने मृतक मुखिया के परिजनों से बात की और घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने पुराने में विवाद में हमला की बात कही। जल्‍द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया। घटना से ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर है।

Exit mobile version