Site icon khabar jharkhand

प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में जाँच के दौरान उपायुक्त(रांची) ने अधिकारियों को दिए निर्देश – शिकायतों का करें त्वरित समाधान

During the investigation in the Block and Circle Office, the Deputy Commissioner (Ranchi) gave instructions to the officers - to solve the complaints quickly.

During the investigation in the Block and Circle Office, the Deputy Commissioner (Ranchi) gave instructions to the officers - to solve the complaints quickly.

राँची:

उपायुक्त रांची छवि रंजन ने कांके प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में किए जाने वाले विभिन्न कार्यों की जांच करते हुए उपायुक्त ने पदाधिकारियों/कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश दिये।

भूमि हस्तांतरण, अवैध जमाबंदी, म्यूटेशन, सीमांकन आदि की जांच

अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त छवि रंजन ने भूमि हस्तांतरण, सीमांकन, अवैध जमाबंदी, म्यूटेशन, अतिक्रमण, आगत-निर्गत पंजी, नीलाम पत्रवाद, भू-दान, लगान निर्धारण के मामले, कैशबुक एवं भूमि से संबंधित अन्य मामलों की जांच की। जांचोपरांत उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त द्वारा आपदा से जुड़े मामलों की भी जांच की गयी। कार्यालय में आपदा से जुड़े आये 84 मामलों में से 74 का निबटारा किया गया। उपायुक्त द्वारा शेष मामलों में त्रुटि सुधार कर मामले का निष्पादन का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय में आकस्मिक अवकाश पंजी, आगत निर्गत पंजी, सूचना अधिकार पंजी, अंकेक्षण पंजी, वाहन लॉग बुक, जनशिकायत पंजी, पेंशन पंजी, सर्विस बुक की अद्यतन स्थिति की जांच की।

शिकायत लेकर आनेवाले लोगों को न हो परेशानी – उपायुक्त

प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान लोगों ने अपनी शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखी। लोगों की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायत लेकर आनेवालों को परेशानी न हो इसका ध्यान रखें। जिला से गए पत्रों के कंप्लायंस की जानकारी लेने के साथ-साथ उपायुक्त ने कर्मियों को कार्यशैली को और बेहतर बनाते हुए लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान करने को कहा।

पदाधिकारियों/कर्मियों की उपस्थिति की भी जांच

प्रखंड एवं अंचल कार्यालय कांके के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पदाधिकारियों/कर्मियों की उपस्थिति की भी जांच की। उन्होंने सभी को ससमय कार्यालय आकर कार्य निष्पादन का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्त्ता रांची, अपर समाहर्त्ता (नक्सल) सह निदेशक डीआरडीए, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सामान्य एवं विधि शाखा प्रभारी, जिला नजारत उपसमाहर्त्ता, बीडीओ, सीओ एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version