Site icon khabar jharkhand

विस्थापित भू-रैयतों ने समस्याओं को लेकर NTPC के समक्ष माँग रखी, दी आंदोलन की चेतावनी

Displaced land ryots put a demand before NTPC regarding problems, warned of agitation

Displaced land ryots put a demand before NTPC regarding problems, warned of agitation

केरेडारी:

प्रखंड क्षेत्र के चट्टी बरियातू कोल परियोजना के विस्थापित 5 गांव के भू रैयतों ने बैठक किया। बैठक की अध्यक्षता संतोष प्रसाद सिंह ने तथा संचालन अनुज दुबे के द्वारा किया गया। बैठक में जोरदाग, पगार, पांडू, बाले देवरी, बसरिया तथा अन्य विस्थापित गांव के हजारों भू-रैयतों ने भाग लिया। बैठक में भू-रैयतों ने बारी बारी से विस्थापितों की समस्याओं को रखा। बैठक में मुख्य रूप से चट्टी बारियातू पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुंदर प्रसाद गुप्ता ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की एनटीपीसी कंपनी चट्टी बरियातू कोल माइंस खोलने की प्रक्रिया को तेजी के साथ कर रहा है- हम तमाम विस्थापितों की मांग है की रोजगार, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा तथा अन्य सुविधाओं को एनटीपीसी विस्थापित भू-रैयतों को नि:शुल्क मुहैया कराए और गैरमजरूआ जमीन का उचित मुआवजा मुहैया किया जाए। एनटीपीसी कंपनी 18 वर्ष के उम्र के बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने का काम करें। अगर कंपनी हम भू-रैय्यत विस्थापितों की मांग को पूरी नहीं करती है, तो हम सभी विस्थापित एनटीपीसी कंपनी को माइंस खोलने नहीं देंगे और जरूरत पड़ने पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मौके पर चट्टी बरियातू मुखिया प्रतिनिधि सुंदर प्रसाद गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य विनोद नायक, अफजल हुसैन, दशरथ महतो, गोविंद माली एवं सैकड़ों ग्रामीण महिला, पुरुष हजारों की संख्या में उपस्थित थे।

Exit mobile version