Site icon khabar jharkhand

उपायुक्त ने किया पथ निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण

रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने शनिवार को राँची में पथ निर्माण विभाग की चल रही एवं प्रस्तावित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। जो निम्न है-

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने जलापूर्ति पाईप लाईन / पाईप लाईन का चेम्बर एवं विद्युत युटिलिटी शि‌फ्टिंग अब तक लंबित रहने की जानकारी सम्बंधित अधिकारी से लेते हुए सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जलापूर्ति पाईप लाईन शिफ्टिंग हेतु जलापूर्ति विभाग के संबंधित कार्यपालक अभियंता को अग्रेतर कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया एवं विद्युत युटिलिटी शिफ्टिंग जल्द से जल्द कराने हेतु कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, रांची को निर्देश दिया गया।

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा पंडरा (एन.एच-75 पर) – काँके पथ के निर्माण के संबंध में प्रस्तावित स्थल निरीक्षण के क्रम में जानकारी ली गई। इस संबंध में बताया गया कि उक्त पथ के निर्माण हेतु वांछित भूमि अधिग्रहण करने के लिए जिला भू-अर्जन द्वारा मांगी गई वांछित राशि उपलब्ध कराने हेतु विभाग से आवंटन की मांग की गई है एवं इस कार्य की निविदा का निष्पादन विभागीय स्तर पर लंबित है जिसके कारण संवेदक का चयन का कार्य प्रारम्भ नहीं हो सका है, विभाग द्वारा संवेदक के चयन के पश्चात् कार्य प्रारम्भ कराया जा सकेगा। जिसपर उपायुक्त रांची द्वारा पथ निर्माण विभाग के अभियंता को निदेशित किया गया कि उक्त कार्य के भू-अर्जन हेतु राशि जल्द से जल्द जिला भू-अर्जन को उपलब्ध कराते हुए विभागीय उच्चाधिकारियों से निविदा निस्तार हेतु अनुरोध किया जाय ताकि कार्य को जल्द से जल्द प्रारम्भ कराया जा सके।

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने हेहल रोड सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण बगीचा टोली हेहल रोड़ और नया दीपाटोली के पास करते हुए चौड़ीकरण कार्य में आ रही समस्या की जानकारी लेते हुए सम्बंधित अधिकारी को सड़क चौड़ीकरण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

Exit mobile version