Site icon khabar jharkhand

राँची DC का फर्जी फ़ेसबुक अकाउंट बना पैसे की माँग कर रहे साइबर अपराधी

झारखंड सहित देश के अन्य हिस्से में भी इन दिनों साइबर अपराध बढ़ गया है। दिन ब दिन अपराधियों के अपराध का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए हर रोज़ नए-नए हथकंडे अपनाते रहते हैं। आम आदमी सहित सरकार के बड़े-बड़े अधिकारी भी इनके शिकार बन रहे हैं।

झारखंड की राजधानी रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा का भी फेसबुक पर फेक अकाउंट बनाया गया है। फेक अकाउंट बनाने के बाद लोगों से पैसे की माँग कर रहे हैं। साइबर अपराधी हर व्यक्ति को अलग-अलग कारण बताकर पैसे मांग रहे हैं। हालांकि समय रहते राँची डीसी को इसकी सूचना मिल गई है। जिसके बाद उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी झांसे में ना आए। और अगर कोई आपसे मेरे नाम पर पैसे मांग रहा है तो तुरंत कार्यालय में सूचना दें। साइबर पुलिस के द्वारा छानबीन करने पर पता चला कि मोबाइल नंबर 7008471039 से अपराधी मैसेज कर पैसे की माँग कर रहे हैं।

रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया है कि फेक अकाउंट को पहचानने की ज़रूरत है। किसी भी व्यक्ति का फ़ेक और ओरिजिनल अकाउंट में कई तरह के अंतर होते हैं। इन अंतरों को भी आप पहचाने और अपराधियों के झांसे में न आएं।

यह पहला मौक़ा नहीं है जब झारखंड के किसी वरीय अधिकारी का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर पैसे की माँग कि जा रही है। आपको बता दें की रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा से पहले रांची के पूर्व डीसी छविरंजन का भी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों को ठगने का प्रयास किया गया था। अभी हाल ही में गुमला एसपी का भी फेक फेसबुक अकाउंट बनाया गया था। इससे पहले रामगढ़ डीसी का भी एक बार फेक अकाउंट बनाया गया था। झारखंड के पूर्व डीजीपी नीरज सिंह का भी फेक अकाउंट बनाया गया था। सांसद संजय सेठ का भी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे की मांग की जा रही थी।

Exit mobile version