Site icon khabar jharkhand

पुलिस और पत्थर माफिया गठजोड़ के विरोध में जन आंदोलन तेज करेगी भाकपा-महेंद्र पाठक

CPI will intensify mass movement against police and stone mafia nexus- Mahendra Pathak

CPI will intensify mass movement against police and stone mafia nexus- Mahendra Pathak

रांची:

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक, जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने प्रेस बयान जारी कर कहा की पलामू जिले में पत्थर माफियाओं का बोलबाला चरम पर है , छतरपुर हरिहरगंज सहित कई इलाके में बड़े-बड़े पत्थर के माइंस अवैध रूप से चलाया जा रहा है। दलितों और आदिवासियों के जमीन को जबरन लूट कर उसमें पत्थर की खदानें खोली जा रही है। बड़े-बड़े माफिया इस गठजोड़ में शामिल हैं। दिनांक 14 अप्रैल 2023 को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ साथी सूरज पत सिंह, के डी सिंह, जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी नौडीहा गए थे लेकिन एक साजिश के तहत उन पर, उग्रवादी और आतंकवादियों की तरह नौडीहा थाना प्रभारी के द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है, लगता है कि थाना प्रभारी को मानसिक संतुलन खराब हो चुका है।

जल जंगल जमीन के हो रही है बड़े पैमाने पर लूट।

पत्थर माफियाओं के प्रभाव में आकर नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमन कुमार के द्वारा कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं पर मुकदमा दर्ज करना यह साफ झलक रहा है। कि किस तरह से पुलिस के संरक्षण में अवैध माइनिंग क्षेत्र में हो रहा है । माफियाओं के कार्यकर्ता के रूप में वहां की पुलिस काम कर रही है। हमारे नेताओं पर एक साथ दो दो मुकदमा दर्ज किया गया है , जो फर्जी है और मनगढ़ंत।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पलामू जिला पुलिस अधीक्षक से मांग करती है की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर किया गया मुकदमा तुरंत वापस ले । अन्यथा बाध्य होकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पुलिस माफिया गठजोड़ के खिलाफ आंदोलन तेज करेगी । पाठक ने कहा कि राज्य में जल जंगल जमीन की लूट हो रही है। जिला प्रशासन की नाक के नीचे सारे अंजाम दिए जा रहे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गरीबों दलितों पीड़ितों शोषित के सवाल पर लगातार लड़ती रही है ,आगे भी लड़ती रहेगी । अगर पार्टी के नेताओं को फंसाने की कोशिश जिला प्रशासन करेगी तो प्रशासन के विरुद्ध भी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सड़कों पर उतरेगी। जिसका खामियाजा सरकार एवं जिला प्रशासन को भुगतना पड़ेगा । इसीलिए अबीलंब थाना प्रभारी नौडीहा बाजार को मुवतल कर , पलामू एसपी संज्ञान में लेकर फर्जी मुकदमा वापस ले।

Exit mobile version