Site icon khabar jharkhand

बच्चे निजी और सामाजिक जीवन में फ़र्क़ समझें और सोशल मीडिया से दूर रहें : प्राचार्या (सरला बिरला पब्लिक स्कूल,राँची)

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एक विशेष सभा आयोजित की गई जिसमें छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में छात्रों ने अपने शिक्षकों जैसे ही कपड़े पहन कर उनका अभिनय किया। शिक्षक बने बच्चों को एक कक्षा से दूसरी कक्षा में जाते और कक्षा में शिक्षक का कार्यभार संभालते हुए देखना अत्यंत आनंददायक था। इसके अलावा शिक्षकों के मनोरंजन के लिए फिल्म भी दिखाई गई।

विद्यालय के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रमुख डॉ. प्रदीप वर्मा ने इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि शिक्षक समाज के नायक हैं और उनके ऊपर बच्चों का चरित्र निर्माण और नैतिक मूल्य सिखाना बड़ी जिम्मेदारी है।
प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने सभी को इस विशेष दिन की शुभकामनाएं दीं और बच्चों को महात्मा गांधी, डॉ. राधाकृष्णन और नेल्सन मंडेला जैसे महानतम शिक्षकों और नेताओं से प्रेरणा लेने की बात कही ताकि उन्हें सही मार्गदर्शन मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें अपने निजी जीवन को अपने सामाजिक जीवन से अलग करना भी सीखना होगा और उन्हें हर चीज सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करनी चाहिए। उन्होंने छात्रों को बुलिंग के खिलाफ आवाज उठाने और ऐसे कृत्यों में शामिल न होने के लिए प्रोत्साहित किया।

Exit mobile version