Site icon khabar jharkhand

Chatra NTPC Accident: मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को मिलेगी नौकरी

चतरा: झारखंड के चतरा जिले के टंडवा स्थित NTPC में हुए दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी है। इसके साथ ही प्रत्येक मृतक के परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने का भी निर्णय लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, मुआवजे की राशि के अतिरिक्त मृतकों के परिजनों को इंश्योरेंस की राशि भी दी जाएगी। इस संबंध में हुई वार्ता में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया।

वार्ता में विधायक उज्ज्वल दास, पूर्व विधायक किशुन दास, झामुमो जिला अध्यक्ष नीलेश ज्ञासेन, जिला परिषद सदस्य सुभाष यादव, कृष्णा साहू और सुभाष दास समेत अन्य लोग शामिल थे।

NTPC हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग उठ रही थी। वार्ता में बनी सहमति से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता और रोजगार मिलने का रास्ता साफ हुआ है।

Exit mobile version