Site icon khabar jharkhand

छात्रों के स्वतंत्र सोच और रचनात्मकता को बढ़ाता है कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम : श्रीमती परमजीत कौर

सरला बिरला पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई द्वारा आयोजित बाल वाटिका और जादुई पिटारा पर कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम की मेजबानी की। इस कार्यक्रम में श्री समरजीत जेना, जिला प्रशिक्षण काॅर्डिनेटर और प्राचार्य, जवाहर विद्या मंदिर जैसे शिक्षा जगत के प्रतिष्ठित सदस्यों की उपस्थिति रही। उप जिला प्रशिक्षण काॅर्डिनेटर एवं डीएवी हेहल के प्राचार्य श्री एस.के. मिश्रा, सिटी काॅर्डिनेटर एवं प्राचार्य डीपीएस रांची डॉ. राम सिंह और डिप्टी सिटी काॅर्डिनेटर एवं सरला बिरला पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर उपस्थित हुए। इस सत्र के लिए विशेषज्ञ के रुप में विकास विद्यालय, रांची के प्राचार्य श्री पी.एस. कालरा और जमशेदपुर पब्लिक स्कूल सुश्री अर्पिता बख्शी उपस्थित थे। रिसोर्स पर्सन का एक पैनल भी था जिनकी उपस्थिति से आज का सत्र बहुत समृद्ध बन गया। पूरे झारखंड राज्य से 50 से अधिक प्राचार्यों और लगभग 200 शिक्षक प्रतिनिधियों ने सत्र में भाग लिया। सत्र में प्रतिभागियों को बाल वाटिका पाठ्यक्रम में जादुई पिटारा को शामिल करने के इंटरैक्टिव और रचनात्मक तरीकों से अवगत कराया गया, जो एनसीएफ-2022 फाउंडेशन स्टेज का केन्द्र बिंदु है।

प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम की मेजबानी की और भाग लेने वाले शिक्षकों को अपने शिक्षार्थियों के बीच स्वतंत्र सोच को बढ़ावा देने के लिए अपने रचनात्मकता को उजागर करने के लिए प्रोत्साहित किया। इससे न केवल उनकी कक्षाएँ एक खुशहाल जगह बन जाएंगी बल्कि छात्रों को स्कूल जाने का आनंद भी मिलेगा।

Exit mobile version