Site icon khabar jharkhand

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली ”बुलेट रानी” दोषी करार, 29 को मिलेगी सजा

'Bullet Rani' convicted of killing husband along with lover, 29 will be punished

'Bullet Rani' convicted of killing husband along with lover, 29 will be punished

जमशेदपुर:

शहर में बुलेट रानी के नाम से मशहूर श्वेता दास को अदालत ने अपने पति की हत्या के मामले में दोषी करार दिया है। हत्या की घटना 12 जनवरी 2018 की है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 में ज़िले के टेल्को क्षेत्र में बुलेटरानी ने अपने प्रेमी सुमित के साथ मिलकर पति तपन दास की हत्या कर दी थी। पति की हत्या करने के बाद शव को फ्रीज में रख दिया था। फिर शव को एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी में फेंक दिया गया था। उक्त मामले में पुलिस ने शव को बरामद कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एडीजे (चार) की अदालत ने गुरुवार को टेल्को स्थित शमशेर रेसीडेंसी की रहने वाली बुलेट रानी उर्फ श्वेता दास को इस हत्या का दोषी करार दिया है। इसके अलावा श्वेता के प्रेमी सुमित और सोनू लाल को भी दोषी करार दिया गया है। सोनू लाल ने शव को ठिकाने पर लगाने के लिए सहयोग किया था।

हत्या के इस मामले में सजा पर 29 जनवरी को सुनवाई होगी। सभी आरोपियों की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई। श्वेता दास उर्फ बुलेटरानी फ़िलहाल हजारीबाग जेल में बंद है। सुमित रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल और सोनू लाल बोकारो की जेल में बंद है। अपर लोक अभियोजक राजीव कुमार के अनुसार अभियोजन पक्ष ने हत्याकांड में सभी पहलुओं को रखा था। जमशेदपुर के तत्कालीन एएसपी व कोडरमा में पदस्थापित एसपी गौरव कुमार भी गवाही के लिये पहुंचे थे।

Exit mobile version