Site icon khabar jharkhand

बोकारो में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार; तीन बाइक और ऑटो बरामद

बोकारो: बोकारो में बाइक चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिल और एक ऑटो रिक्शा बरामद किया गया है।

मामला सेक्टर-4 थाना क्षेत्र का है। यहां श्रीकांत कुमार की मोटरसाइकिल (HR26BN 0525) चोरी होने के बाद थाना में कांड संख्या 85/2026 दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस टीम ने अनुसंधान के दौरान पप्पू सिंह, अमरेन्द्र गोस्वामी और नारायण तुरी को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल और एक ऑटो रिक्शा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार पप्पू सिंह और अमरेन्द्र गोस्वामी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, नारायण तुरी का भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। तीनों आरोपियों को 2 नवंबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य मामलों और चोरी की घटनाओं की जांच में जुटी है।

Exit mobile version