Site icon khabar jharkhand

डुमरी उपचुनाव: झामुमो से बेबी देवी और आजसू से यशोदा देवी ने नामांकन दाखिल किया

डुमरी उपचुनाव के लिए इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी नामांकन करते हुए

डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए आज नामांकन का आख़िरी दिन है। इंडिया गठबंधन की झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी और एनडीए गठबंधन की आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन पत्र दाखिल करते समय इंडिया गठबंधन के नेताओं में झामुमो विधायक सरफराज अहमद, सुदिव्य कुमार सोनू, भाकपा माले विधायक विनोद सिंह सहित पार्टी के अन्य नेता अपनी प्रत्याशी बेबी देवी के साथ रहे। आपको बता दें की बेबी देवी अभी झारखंड सरकार में मंत्री पद पर हैं।

वहीं दूसरी तरफ़ एनडीए गठबंधन से आजसू पार्टी की उम्मीदवार यशोदा देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान यशोदा देवी के साथ आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो अपने समर्थकों के साथ उपस्थित रहे। सुदेश महतो ने कहा की डुमरी की जनता राज्य सरकार के गलत नीतियों और लचर व्यवस्था से परेशान है। इस बार यहाँ की जनता मौजूदा सरकार के खिलाफ वोट कर एनडीए गठबंधन को जीत दिलाएगी।

ग़ौरतलब है कि 10 अगस्त से नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. आपको बता दें की इन दोनों प्रत्याशियों के नामांकन से पहले तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, जबकि 8 लोगों ने नाम नामांकन प्रपत्र दाखिल किया। चुनाव आयोग की अधिसूचना के अनुसार नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। नामांकन वापस लेने की आख़िरी तारीख़ 21 अगस्त है। उपचुनाव के लिए 5 सितंबर को मतदान होगा जबकि मतगणना 8 सितंबर को होगी, जिसके बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

Exit mobile version